युवकों के उत्पात के चलते 4 रेल यात्री घायल
कानपुर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में शनिवार को रेलगाड़ी में सीट पर कब्जा करने के लिए कुछ अज्ञात युवकों ने उत्पात मचाया, जिस कारण कम से कम चार यात्री घायल हो गए।
यह घटना शनिवार की शाम दिल्ली जा रही मूरी एक्सप्रेस में रूरा रेलवे स्टेशन के निकट हुई। यह स्टेशन लखनऊ से 80 किलोमीटर दूर है।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के निरीक्षक परमहंस मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि एस-4 स्लीपर कोच में सीट पर कब्जा कर रहे युवकों को जब सेना के एक जवान ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ बदतमीजी की और बाद में नीचे उतरकर ईंट फेंके, जिस कारण चार यात्री घायल हो गए।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उत्पात मचाने वाले युवकों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications