गैस सिलिंडर फटने से 5 की मौत
बठिंडा (पंजाब), 8 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के बठिंडा शहर के एक मकान में शनिवार की शाम रसोई गैस सिलिंडर फटने से तीन महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "सिलिंडर उस समय फटा जब महिलाएं रसोईघर में खाना बना रही थीं। वहां दो बच्चे भी मौजूद थे। इनके अलावा घर के दो पुरुष सदस्य घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी हालत खतरे से बाहर, लेकिन स्थिर है।"
उन्होंने बताया कि यह महज एक दुर्घटना लग रही है, लेकिन पुलिस अन्य दृष्टि से भी मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि बठिंडा चण्डीगढ़ से लगभग 220 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications