राजस्थान निकाय चुनाव के लिए 1194 नामांकन दाखिल
राज्य निर्वाचन आयुक्त ए.के. पाण्डे ने बताया कि अजमेर नगर निगम मेयर के लिये 9 उम्मीदवारों ने 17 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नगरपरिषद किशनगढ़ में चार उम्मीदवारों ने छह नामांकन व भीलवाड़ा में नौ उम्मीदवारों ने 14 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
राज्य की 123 नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि तक 1162 उम्मीदवारों द्वारा 1533 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें से सर्वाधिक चौमूं नगरपालिका से 29 उम्मीदवारों ने 39 नामांकन के पर्चे दाखिल किये हैं, जबकि सबसे कम विजयनगर व भींडर में दो-दो उम्मीदवारों ने तीन-तीन नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। राज्य की 126 स्थानीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिये प्रथम दिन 20 नामांकन पत्र प्राप्त हुये थे, जबकि दूसरे दिन 31, तीसरे दिन 198, चौथे दिन 358 तथा अंतिम दिन 963 नामांकन पत्र दाखिल किए।
राज्य की 126 स्थानीय निकायों के तीनहजार 96 वार्ड मेम्बरों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि तक 14,127 उम्मीदवारों द्वारा 17,756 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं। प्राप्त उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जायेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications