पश्चिम बंगाल के ट्रांसपोर्टर हड़ताल टालें : कुंडू
कोलकाता, 7 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री रंजीत कुंडू ने राज्य के ट्रांसपोर्ट आपरेटरों से प्रस्तावित हड़ताल 10 दिनों के लिए स्थगित करने को कहा है। हड़ताल ईंधन के मूल्य में बढ़ोतरी के विरोध में प्रस्तावित है, जिस पर अंतिम निर्णय होना अभी बाकी है।
राज्य की बस, मिनी बस एवं टैक्सी आपरेटरों ने 10 से 12 अगस्त तक तीन दिन की हड़ताल का एलान किया है। आपरेटरों की मांग है कि ईंधन के मूल्य में बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार वाहनों के भाड़े में भी वृद्धि करे।
ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट्स के अध्यक्ष साधन दास ने आईएएनएस को बताया, "परिवहन मंत्री ने हमें हड़ताल 10 दिनों के लिए टालने को कहा है। लेकिन हमने अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। रविवार को बैठक करने के बाद हम निर्णय लेंगे।"
इंडो-एशियन न्यज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications