निशंक ने की धावक पंकज डिमरी की सराहना
देहरादून, 7 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने तेज धावक पंकज डिमरी को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। राज्य पुलिस में तैनात पंकज डिमरी ने पटियाला में आयोजित अंतराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को तेज दौड़ लगाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
मुख्यमंत्री द्वारा जारी संदेश में कहा गया है कि उत्तराखण्ड की प्रतिभाओं ने समय-समय पर अपनी विशेष उपलब्धियों से राज्य का नाम रोशन किया है। निशंक ने कहा कि डिमरी ने अपनी प्रतिभा से राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
गौरतलब है कि उत्तराखण्ड पुलिस के हरिद्वार में तैनात जवान पंकज डिमरी ने पटियाला में आयोजित अंतराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 800 मीटर की दौड़ में सबसे तेज दौड़कर न सिर्फ प्रतियोगिता जीती, बल्कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications