लेह की आपदा पर अल्वा ने शोक जताया
देहरादून, 7 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड की राज्यपाल मारग्रेट अल्वा ने लेह में बादल फटने से लोगों की हुई मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति गहरा शोक जताया।
अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि मृतकों के परिजनों को इस प्राकृतिक आपदा से मची तबाही को भूलने की ताकत दें।
गौरतलब है कि लेह में गुरुवार की रात बादल फटने की घटना में 132 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications