दक्षिणी दिल्ली में फिर गो हत्याएं, मामला दर्ज

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद गांव के निकट शनिवार को गायों और बछड़ों के क्षत-विक्षत अंग देखे गए। क्षेत्रीय विधायक ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद गोविंदपुरी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वसान दिया।

इंद्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के मीडिया प्रमुख विनोद बंसल के अनुसार शनिवार सुबह दक्षिणी दिल्ली स्थित कायामाया अस्पताल एवं तुगलकाबाद गांव के बीच महरौली-बदरपुर मुख्य मार्ग के निकट वहां से गुजर रहे कांवड़ियों ने कुछ गायों व अजन्मे बछड़ों के क्षत-विक्षत अंग देखे। उन्होंने यह बात जब लोगों को बताई तो जबर्दस्त रोष फैल गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। जब बजरंग दल के दिल्ली प्रांत संयोजक शैलेंद्र जायसवाल एवं क्षेत्रीय विधायक रमेश विधूड़ी घटनास्थल पर पहुंचे और दबाव बनाया तब पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया।

इस घटना के विरोध में विहिप, बजरंगदल, भाजपा, ग्रामसभा तथा क्षेत्रीय निवासियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में वहां से गुजरने वाले कांवड़ियों ने भी भाग लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+