अंतरिक्षयात्रियों को अमोनिया रिसने से कठिनाई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार डग व्हीलॉक और ट्रेकी काल्डवेल डासन को इस अंतरिक्ष यात्रा के दौरान टूटे हुए 350 किलोग्राम अमोनिया लूप की जगह आईएसएस से 10 मीटर दूरी पर मौजूद एक अन्य पुर्जे को लगाना था। परंतु चार में से एक अमोनिया पाइप के जाम हो जाने की वजह से उसको अलग करने में काफी विलंब हुआ। जब व्हीलॉक ने इसे आईएसएस से पूरी तरह अलग किया तो इससे भारी मात्रा में अमोनिया का रिसाव हुआ।
उसके बाद अमोनिया कूलिंग लूप को उसकी जगह लगाया गया और बुधवार को अंतरिक्ष यात्री दूसरी बार खुले अंतरिक्ष में जाकर पुराने उपकरणों के स्थान पर नए उपकरण लगाएंगे।
पिछले शनिवार को आईएसएस के 'कूलिंग सिस्टम' में खराबी आ गई थी। नासा के अधिकारियों ने कहा कि आईएसएस पर मौजूद छह अंतरिक्ष यात्रियों को कोई खतरा नहीं है। आईएसएस की सभी महत्वपूर्ण और गैर महत्वपूर्ण इकाइयां सामान्य तरीके से काम कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications