'पाकिस्तान की नागरिक सरकार से वार्ता जारी रखेगा भारत'

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। विदेश सचिव निरुपमा राव ने कहा कि पाकिस्तान की नागरिक सरकार के साथ भारत वार्ता जारी रखेगा और पाकिस्तानी सेना के साथ संपर्क स्थापित करने की उसकी कोई योजना नहीं है।

सीएनएन-आईबीएन के कार्यक्रम 'डेविल्स एडवोकेट' में एक साक्षात्कार में जब मेजबान करन थापर ने राव से पूछा कि क्या भारत को पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष जनरल अशफाक परवेज कयानी से सीधा संपर्क स्थापित करने की आवश्यकता है? तो उन्होंने कहा, "हम पाकिस्तान की लोकतांत्रिक सरकार और संबंधित नागरिक अधिकारियों से वार्ता जारी रखेंगे। हमने यही तरीका अपनाया है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तानी सरकार के साथ सेना से संपर्क स्थापित किया जा सकता है? राव ने कहा, "मैं इस समय इस बारे में बात करने को तैयार नहीं हूं। परंतु मेरा कहना है कि नागरिक सरकार के साथ संपर्क कायम हैं।"

अफगानिस्तान में भारत विरोधी हमलों में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसिज इंटेलीजेंस (आईएसआई) की भूमिका का खुलासा अमेरिकी वेबसाइट विकिलीक्स द्वारा किए जाने के बावजूद विदेश सचिव ने पाकिस्तान से वार्ता जारी रहने की वकालत की।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ विवादित मुद्दों को सुलझाने का सबसे अच्छा रास्ता वार्ता है। भारत चाहता है कि पाकिस्तान उसके खिलाफ आतंकवाद फैलाना बंद करे और वार्ता रोकने से इस उद्देश्य में कोई मदद नहीं मिलेगी।

जब यह कहा गया कि कयानी के कार्यकाल में अफगानिस्तान में भारतीय संपत्तियों पर हमले हुए तो राव ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+