दिल्ली में तापमान में वृद्धि
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री अधिक था जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आस-पास बना रहेगा।
अधिकारी ने बताया, "दिन में अधिकांश समय बादल छाये रहेंगे। अधिकतम आद्र्रता 81 फीसदी तथा न्यूनतम 68 फीसदी दर्ज की गई।" इस सत्र में रविवार तक कुल 320 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications