चंदौली में केमिकल फैक्टरी में विस्फोट, 6 घायल
घटना जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की है, जहां देर शाम जी.आर.एन.सेल्युलोज प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी के अंदर अचानक विस्फोट होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जिले के पुलिस अधीक्षक रामपाल ने संवाददाताओं को बताया कि फैक्टरी में विस्फोट किन कारणों से और कैसे हुआ। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जांच की जा रही है।
मुगलसराय थाना प्रभारी रतन सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि घायलों में दो को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अन्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सिंह ने बताया कि घायलों में फैक्टरी के कामगारों के साथ-साथ कुछ राहगीर भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि विस्फोट के समय फैक्टरी में करीब एक दर्जन कामगार मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications