12,700 वोल्ट के झटके के बावजूद जीवित बचा
सिडनी, 8 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में उस समय एक दिलचस्प वाकया सामने आया जब 12,700 बोल्ट का बिजली का झटका लगने के बाद भी एक व्यक्ति जिंदा बच गया। इस हादसे में वह मामूली रूप से झुलस गया।
स्थानीय समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के मुताबिक 35 वर्षीय व्यक्ति के शरीर का लगभग 20 फीसदी हिस्सा झुलस गया था। इस हादसे के बाद उसे ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
अखबार में एक अधिकारी के हवाले से छपी खबर में कहा गया है, "माना जा रहा है कि यह व्यक्ति रोखाम्पटन का रहने वाला है और वह बिजली के आघात के बाद सड़क किनारे पड़ा हुआ था।"
अधिकारियों ने बताया कि वह लोहे का एक छोटा खंभा लेकर जा रहा था और अचानक ही वह 12,700 बोल्ट के तार के संपर्क में आ गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications