कुशीनगर में 18 आशाकर्मी बर्खास्त
जानकारी के अनुसार बर्खास्त की गईं आशाकर्मी कुबेरस्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्य कर रही थीं। कुशीनगर के जिलाधिकारी एस.वी.एस. रंगाराव ने 29 जुलाई को इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने भंडारण कक्ष में भारी मात्रा में आशा किट एवं प्रेग्नेंसी किट तितर-बितर पाए।
रंगाराव ने 18 आशाकर्मियों को चिह्न्ति करते हुए उनके खिलाफ कार्रावाई का आदेश दिया। आदेश का पालन करते हुए शनिवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने आशाकर्मी सुनीता, अनीता शर्मा, रजिया, अनीता देवी, रीता देवी, कंचन, पुष्पा, उर्मिला, किरण, मेनका, निर्मला, वृंदा, सिंधु, मुंजू, गुड्डी, रंजिता, ज्ञानशीला एवं अर्पणा को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications