अगले सप्ताह से शुरू होगा नमूना सर्वेक्षण
ऐजाल, 8 अगस्त (आईएएनएस)। आर्थिक जनगणना 2011 के पूर्व महाराष्ट्र, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और मिजोरम में अगले सप्ताह से एक नमूना सर्वेक्षण शुरू होगा।
मिजोरम सरकार के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "छठीं आर्थिक जनगणना 2011 अगले वर्ष जून से अक्टूबर तक चलेगी। मौजूदा आर्थिक संकेतों और जीमनी वास्वविकता के साथ परिचित होने के लिए, वास्तविक जनगणना के पहले एक नमूना सर्वेक्षण या एक प्राथमिक सर्वेक्षण किया जाना है।"
अधिकारी ने कहा कि नमूना सर्वेक्षण चारों राज्यों में अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।
आर्थिक जनगणना के पूर्व यहां शनिवार को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम अयोजित किया गया। दिन भर चले इस हंगामी सत्र की अध्यक्षता आर्थिक जनगणना कार्यकारी समूह के अध्यक्ष एस.पी.मुखर्जी ने की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications