मां-बेटी ने एक दूसरे पर किया चाकू से हमला
लंदन, 8 अगस्त (आईएएनएस)। लंदन के एक उपनगरीय इलाके साउथहॉल में एक ब्रिटिश महिला और उसकी 12 वर्षीय पुत्री के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और फिर दोनों ने एक दूसरे को चाकू मार दिया।
समाचार चैनल स्काई न्यूज के मुताबिक साउथहाल के डरडान इलाके में शनिवार को एक अन्य व्यक्ति ने मां-बेटी को घायलावस्था में देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
लंदन में एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, "वैश्विक समय के मुताबिक 2.30 बजे पुलिस को सूचना मिली की दो महिलाएं घायलावस्था में पड़ी हैं। अधिकारियों ने 30 वर्षीय महिला और उसकी बेटी को अस्पताल पहुंचाया।"
पुलिस इस मामले में हालांकि किसी अन्य के जुड़े होने से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications