75 साल की महिला ने की पति की हत्या
न्यूयार्क, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में न्यूजर्सी के मोनरो कस्बे में एक 75 वर्षीय महिला ने अपने 80 साल के पति की चाकू मारकर हत्या कर दी।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' में पुलिस के हवाले से छपी एक खबर के मुताबिक रुथ जुकर पर अपने पति हार्वे जुकर की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। वे मोनरो में सेवानिवृत सामुदायिक कालोनी में रह रहे थे।
अखबार के मुताबिक हार्वे के शरीर पर चाकुओं के घाव के निशान मिले हैं। उनका शव उस समय बरामद किया गया जब उनके पुत्र स्कॉट घर पहुंचे थे। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
हार्वे के पड़ोसियों के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनके गिरते स्वास्थ्य को देखकर उनकी पत्नी काफी तनाव में रहती थीं। दोनों की शादी 50 साल पहले हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications