कोलंबिया में सैंतोस ने राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला

बोगोटा, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कोलंबिया में दक्षिणपंथी नेता जुआन मैनुअल सैंतोस ने रविवार को नए राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सैंतोस ने अल्वारो उरिबे की जगह ली है। उनके पदभार ग्रहण करने के समारोह में लगभग 5,000 मेहमानों ने शिरकत की। इसमें ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डीसिल्वा सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

सैंतोस पेशे से एक पत्रकार और अर्थशास्त्री हैं। वह कोलंबिया के सबसे अमीर परिवारों में एक के सदस्य हैं। वह वाम विद्रोहियों के प्रति कड़े तेवर रखने के लिए जाने जाते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+