चीन में भूस्खलन से 127 मरे, 2000 लापता (लीड-3)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार गानसू प्रांत में नागरिक मामलों के विभाग ने बताया कि गैनन तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र काउंटी के झोउकू शहर में भूस्खलन की वजह से 76 लोग घायल हो गए। जबकि 45,000 लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

प्रांत के प्रमुख शेंगवन ने बताया कि बाढ़ के पानी के साथ कीचड़ ने आधे काउंटी को घेर लिया है। हालांकि दोपहर बाद जलस्तर 40 सेंटीमीटर तक नीचे आया है।

प्रधानमंत्री बेन जियाबाओ ने काउंटी पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

भूस्खलन की वजह से 300 से अधिक मकान ध्वस्त हो गया हैं। इसमें प्राथमिक विद्यालय और सरकारी कार्यालय भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

तकरीबन 1,000 बचाव कार्यकर्ता लापता लोगों की तलाश अभियान में लगे हुए हैं।

प्रांतीय सरकार की एक वेबसाइट के अनुसार मिट्टी और चट्टानों के टुकड़ों से पांच किलोमीटर लंबा और 500 मीटर चौड़ा जमीन पट गया है।

काउंटी के अधिकतर सड़कों पर कीचड़ दो मीटर मोटा जम गया है। राहत कर्मी इसे हटाने के काम में लगे हुए हैं। इसकी वजह से फंसे हुए लोग मदद की राह देख रहे हैं।

काउंटी होकर बहने वाली नदी बैलांग की वजह से चेंगुआन बस्ती में बाढ़ आ गई है। इस इलाके में शनिवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है।

चीनी सेना के एक अधिकारी योनिक्स ने कहा, "घटना स्थल तक बचाव कर्मी पहुंच नहीं पा रह हैं। हमें खुद से अभियान को अंजाम देना पड़ रहा है।"

उन्होंने बताया, "सेना बचाव दल ने 23 लोगों की जान बचाई है और 15 शव निकाले हैं। यह पता करना बड़ा कठिन काम है कि पानी में बहे लोग किधर गए। यह भी कहना कठिन हैं कि वे जिंदा हैं या नहीं।"

बचाव कार्य के लिए सेना के 600 से अधिक जवान काउंटी के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी, अग्निशमन दल के कर्मी और सेना के जवाना पड़ोसी प्रांत सिचुआन से पुहंचे हैं।

बाढ़ की वजह से संचार और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+