पाकिस्तान को 14 लाख डॉलर की मदद देगा फ्रांस
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक फ्रांस के विदेश मंत्रालय की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया है, "फ्रांस ने पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की सहायता करने के लिए 13.9 लाख डॉलर की आर्थिक मदद देने का फैसला किया है।"
आर्थिक मदद को पाकिस्तान में मानवीय संगठनों को दिया जाएगा जो विश्व खाद्य कार्यक्रम को दी जाएगी जिसमें 350,000 यूरो की खाद्य सामग्री भी शामिल है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में बाढ़ से भारी तबाही हुई है जिसमें 1,500 से अधिक लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications