अमेरिका में विमान हादसा, 2 मरे
वाशिंगटन, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में शनिवार को एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम दो लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हादसा पेंसिलवानिया प्रांत के पिट्सबर्ग शहर से 140 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। विमान ग्रामीण इलाके के एक मकान से जा टकराया।
संघीय उड्डयन प्रशासन ने बताया कि इस विमान ने लैट्रोब के अर्नाल्ड पामेर हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 11 मिनट बाद ही यह हादसा हो गया।
अधिकारियों का कहना है कि मलबे से दो शव बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि विमान में दो लोग ही सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications