डिजिटल म्यूजिक उपकरणों से रोजना 17 हादसे
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार सड़क पर चलने वालों को अब चेतावनी जारी की गई है कि यात्रा के दौरान किसी तरह के संगीत उपकरण का इस्तेमाल न करें।
ऑटोमोबाइल संघ (एए) ने कहा है कि पैदल चलने वाले, कार और साइकिल चालक यात्रा के दौरान कान में किसी तरह का आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न लगाएं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले एक साल में एमपी 3, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकराणों के इस्तेमाल करने की वजह से सड़क हादसों में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
पैदल चलने वाले कान में उपकरण लगाए हुए अक्सर यातायात नियमों को तोड़ देते हैं और व्यस्ततम सड़कों को पार करने लगते हैं।
कभी-कभी पैदल यात्री अपने पालतू कुत्तों के साथ बीच सड़कों पर ई-मेल देखते हुए मिल जाते हैं। इसी तरह कार और मोटर साइकिल चालक भी संगीत उपकरणों की वजह से हादसे के शिकार हो जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications