'भारत-बांग्लादेश के संबंधों को प्रभावित कर सकता है आतंकवाद'
भारत द्वारा बांग्लादेश को एक अरब डॉलर के आसान ऋण के लिए हुए समझौते के संदर्भ में शनिवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मुखर्जी ने कहा, "आतंकी और आतंकी समूह हमारे रिश्तों को प्रभावित कर सकते हैं।"
मुखर्जी ने कहा, "आतंकवाद से निपटने में बांग्लादेश सरकार के प्रयासों की हम दिल से प्रशंसा करते हैं और हम एक-दूसरे के बीच आदान-प्रदान जारी रखेंगे।"
इसके पहले मुखर्जी ने कहा कि दोनों देशों के लिए सुरक्षा सहयोग, आपसी सहयोग का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, क्योंकि हम दोनों अपने बीच से आतंकवाद और चरमवाद के तत्वों को जड़ से उखाड़ फेंकने की इच्छा रखते हैं।
मुखर्जी लगभग छह घंटे के लिए बांग्लादेश के दौरे पर थे। इस दौरान उनकी उपस्थिति में किसी दूसरे देश को भारत द्वारा दिए गए सबसे बड़े ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications