मेघालय में सिम कार्ड गिरोहों की जांच होगी
संगमा ने शनिवार को कहा, "मैंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से सिम कार्ड गिरोह के बारे में छानबीन करने को कहा है। यह चिंता का विषय है कि विद्रोही फर्जी नामों से सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।"
मुख्यमंत्री ने राज्य के उपद्रवग्रस्त गारो हिल्स में काूनन एवं व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद जांच के ये आदेश दिए।
गौरतलब है कि पुलिस ने गिरफ्तार एक शीर्ष विद्रोही नेता से पूछताछ के आधार पर एक सिम कार्ड गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो राज्य के अलावा मणिपुर और नागालैंड में भी फर्जी सिम कार्ड बांटते थे।
पश्चिम बंगाल में 15 मई को विद्रोही संगठन 'गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी' (जीएनएलए)के महासचिव नोवेमबर्थ च मारक के गिरफ्तार किए जाने के बाद सिम कार्ड गिरोह का खुलासा हुआ। राज्य के तुरा जिले में गिरोह का भंड़ाफोड़ हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications