लेह त्रासदी : पीड़ितों के लिए मदद की अपील

एनजीओ ने कंबल और घरेलू इस्तेमाल की सामग्री के माध्यम से प्रभावित लोगों की मदद करने को कहा है।

गौरतलब है कि लेह क्षेत्र में शुक्रवार को बादल फटने की वजह से आई बाढ़ में 500 से अधिक लोग लापता हैं और 400 जख्मी हुए हैं। इसके चलते 132 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल इनमें से 63 शवों की शिनाख्त हो चुकी है।

'सेव द चिल्ड्रेन' के कार्यकारी अधिकारी थामस कैंडी ने कहा, "पीड़ित लोगों, खासकर बच्चों के लिए तुरंत तकरीबन 500 कंबल की जरूरत है। लेह में मौसम की स्थित अच्छी नहीं है।"

कैंडी ने कहा, "इसके अलावा घरेलू सामग्री और सफाई से जुड़े 5,000 वस्तुओं की वहां जरूरत है। पीड़ितों को दवा और शिविर तैयार करने के लिए तिरपाल की भी जरूरत है।"

'सेव द चिल्ड्रेन' ने पीड़ितों की मदद के लिए लोगों से आगे आने को कहा है। संगठन ने मोबाइन नंबर मुहैया कराया है, जो लोग मदद करना चाहते हैं इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर- +91-8898619953

+91-9811320906

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+