किम ताय हो दक्षिण कोरिया के नए प्रधानमंत्री नियुक्त
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रपति ली म्यून बाक ने पूर्व प्रांतीय गर्वनर किम को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। इसे ली के राष्ट्रपति बनने के बाद जारी बड़े सरकारी फेरबदले के एक हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि जुलाई के अंत में 64 वर्षीय चंग उन चान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद 47 साल के किम को इस पद पर नियुक्त किया गया।
राष्ट्रपति के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि उम्मीद है किम देश की युवा पीढ़ी से बेहतर संबंध बहाल करने में अच्छी भूमिका निभाएंगे।
किम के साथ मंत्रिमंडल के सात अन्य सहयोगियों की भी नियुक्ती की गई। इससे लगता है कि राष्ट्रपति का सुधार कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेगा।
किम ने कहा, "मैं लोगों से संचार बहाल करने की कोशिश करुं गा और साथ ही एकजुटता लाने का भी प्रयास करुं गा।"
दक्षिण कोरिया में मध्यावधि फेरबदल आम बात नहीं होती है, यहां अधिकतर फैसले राष्ट्रपति सीधे तौर पर करते हैं।
यह फेरबदल देश में हुए स्थानीय चुनाव में सत्ताधारी दल 'ग्रांड नेशनल पार्टी'(जीएनपी) को मिली करार हार की वजह से हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications