सांग यांग मोटर्स के लिए बोली लगाएगा रुइया समूह
कोलकाता, 8 अगस्त (आईएएनएस)। रुइया समूह दक्षिण कोरियाई कंपनी सांग यांग मोटर्स के अधिग्रहण के लिए अपनी बोली सौंपेगा।
समूह ने एक बयान में कहा गया, "रुइया समूह के अध्यक्ष पवन कुमार रुइया की अध्यक्षता में हुई समूह की एक बैठक में तय किया गया है कि रुइया समूह सांग यांग मोटर्स को अपनी बोली सौंपेगा।"
सांग यांग मोटर्स के अधिग्रहण के लिए बोली लगाने वाली छह कंपनियों में रुइया समूह और महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा दो भारतीय समूह शामिल हैं।
बोली जमा करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त है।
महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा ने शनिवार को कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने सांग यांग में हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
भारतीय कंपनियां विदेशों में मुनाफेदार कार बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए संभावनाएं तलाश रही हैं।
दक्षिण कोरियाई कार बाजार में सांग यांग की दो प्रतिशत हिस्सेदारी है और यह रूस, चीन, यूरोप, मध्य-पूर्व, अमेरिका और अफ्रीका में कारों का निर्यात करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications