हाइटेंशन बिजली का तार ट्रॉली पर गिरा, 5 कांवड़िए झ्झुलसे
घटना पसगवां थाना क्षेत्र के जंगबहादुर गंज कस्बे में रविवार दोपहर बाद उस समय हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगा लाऊड स्पीकर बिजली के हाइटेंशन तार में फंस गया और तार टूटकर ट्रॉली पर गिर गया।
पसगवां थाना प्रभारी राकेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि झ्झुलसे कांवड़ियों का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
उन्होंने कहा कि कांवड़िए ट्रॉली में ऊंचे बांस लगाकर लाऊड स्पीकर उसी में बांधे शिवभजन सुनते हुए मंदिर जा रहे थे। तभी लाऊड स्पीकर बिजली के तार में फंस गया।
कुमार ने कहा कि शुक्रथा कि ट्रॉली के अंदर (फर्श पर) कांवड़ियों ने आराम के लिए भूसा भर रखा था, जिस वजह से कुछ को छोड़कर ज्यादा कांवड़िए करंट की चपेट में आने से बच गये..नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पुलिस के मुताबिक कांवड़िए हरदोई जिले के रहने वाले हैं और फरु खाबाद से गंगा जल लेकर लखीमपुर खीरी के गोला स्थित शिवमंदिर जलाभिषेक करने जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications