सियाचिन में 20 सैनिकों के मरने की आशंका
जम्मू, 8 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में सियाचिन ग्लेशियर के समीप तैनात कम से कम 20 सैनिक शुक्रवार को भीषण बाढ़ आने के बाद से लापता हैं। रविवार को सेना ने उनकी मौत हो जाने की आशंका जताई।
ये सैनिक सियाचिन ग्लेशियर के बेस कैंप के निकट तैनात किए गए थे। समुद्र तल से 18,000 फीट ऊंचा यह स्थान विश्व की सबसे ऊंची रणभूमि मानी जाती है। शुक्रवार की मध्यरात्रि को बादल फटने के बाद यह क्षेत्र भी भीषण बाढ़ और भू-स्खलन की चपेट में आ गया।
सेना के सूत्रों के अनुसार वहां तैनात सैनिकों की मौत हो जाने की आंका है, क्योंकि उस क्षेत्र में जीवन का कोई लक्षण नहीं मिल रहा है।
सेना के एक अधिकारी ने बताया, "बाढ़ की उग्रता और भू-स्खलन के बाद से किसी को पता नहीं चल पाया कि उन सैनिकों का क्या हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications