जे.एस. खेखर कर्नाटक के मुख्य न्यायाधीश बने
बेंगलुरू, 8 अगस्त (आईएएनएस)। जे.एस. खेखर ने रविवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्होंने पी.डी. दिनाकरन की जगह ली, जिन्हें भूमि घोटाले का आरोप लगने पर सिक्किम स्थानांतरित किया गया है।
उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे खेखर को राज्यपाल एच.आर. भारद्वाज ने राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीश समारोह में मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications