नदी में डूबकर 2 दोस्तों की मौत, शव बरामद
हरदा (मध्य प्रदेश), 8 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले स्थित अजनाल नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार हरदा निवासी साबिर और उसका दोस्त सत्तार शनिवार की शाम अजनाल नदी में नहाने गए थे, तभी सत्तार का पैर फिसल गया। उसे बचाने की कोशिश में साबिर भी नदी में कूद गया और दोनों डूब गए।
पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर साबिर का शव शनिवार की रात बरामद कर लिया, जबकि सत्तार का शव रविवार को बरामद किया गया। बताया गया है कि साबिर और सत्तार दोनों मुंबई में एक साथ नौकरी करते थे और साबिर के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications