आतंकी हमले में बाल-बाल बचे इराकी गवर्नर, 2 मरे

बगदाद, 8 अगस्त (आईएएनएस)। इराक के शहर मोसुल में रविवार को निनिवेश जिले के गवर्नर को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में गवर्नर बाल-बाल बच गए जबकि दो लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए।

इसके अलावा देश के दूसरे हिस्सों में हुए अन्य धमाकों में 14 लोग मारे गए हैं और 20 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले शनिवार को आतंकवादियों ने बसरा शहर में एक बड़ा विस्फोट किया था। इस हमले में 45 लोग मारे गए थे।

रविवार को गवर्नर पर बगदादा से 400 किलोमीटर दूर स्थित मोसुल में हमला किया गया। शहर के मध्य इलाके से गुजर रहे गवर्नर अतील अल नज्फी के काफिले पर आतंकवादियों ने दो बम फेंके थे।

वहीं शहर के पूर्वी इलाके में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी मारे गए हैं।

इराक के पश्चिमी इलाके में हुए आतंकी हमलों में सात लोगों की मौत हुई है और आठ लोग घायल हुए हैं। यहां बगदाद से 120 किलोमीटर दूर रामादी शहर में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी एक कार में विस्फोट किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+