लेह में राहत सामग्री पहुंचाने वाले वायुसेना के विमानों की संख्या बढ़ी
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि चंडीगढ़ और दिल्ली के अलावा वायुसेना के विमान अब जम्मू और उधमपुर से भी राहत सामग्री उठा रहे हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि एक आईएल-76 और एएन-32 मालवाहक विमान ने रविवार को राहत सामग्री और मलबा हटाने के काम आने वाली मशीनों के साथ जम्मू और उधमपुर से लेह के लिए उड़ान भरी। ये मशीने सेना की उत्तरी कमान ने उपलब्ध करायी हैं।
दो एएन-32 विमान लेह में निर्माण कार्य लगे 11 मजदूरों के शवों को उधमपुर ले आए। शवों को जिला प्रशासन के हवाले कर दिया गया। मारे गए अधिकांश लोग जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ इलाके के हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications