बेंगलुरू मेट्रो कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रही है दिल्ली मेट्रो
बेंगलुरू मेट्रो के 84 स्टेशन नियंत्रक और रेल संचालक शास्त्री पार्क स्थित दिल्ली मेट्रो प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि डीएमआरसी के प्रशिक्षण केंद्र में बेंगलुरू मेट्रो के कुल 383 कर्मचारी प्रशिक्षण लेंगे। फिलहाल यहां 84 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अन्य कर्मचारी अगले सत्रों में शामिल होंगे।
दिल्ली मेट्रो देश की एकमात्र मेट्रो है जो उच्च तकनीक और प्रशिक्षण केंद्र से लैस है।
अधिकारियों ने कहा कि इसी तरह का प्रशिक्षण कोच्चि, अहमदाबाद, लखनऊ और जयपुर की प्रस्तावित मेट्रो परियोजनाओं के कर्मचारियों को भी दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications