आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है सूरज की रोशनी
वेबसाइट एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके के अनुसार इनसे बचाव का एकमात्र उपाय यह है कि बाहर निकलते समय गुणवत्तापूर्ण धूप का चश्मा पहना जाए।
ब्रिटेन में हुए एक शोध के अनुसार यहां के 60 प्रतिशत नागरिक धूप के चश्मे की गुणवत्ता की जगह उसकी कीमत और फैशन पर ध्यान देते हैं।
बच्चों की आंखों की रक्षा विशेष तौर पर महत्वपूर्ण है इसके बावजूद आधे से ज्यादा अभिभावक उनकी आंखों की हिफाजत की जगह लागत पर ध्यान देते हैं।
गुणवत्तापूर्ण धूप के चश्मों का महंगा होना अनिवार्य नहीं है। उन्हें खरीदते समय सिर्फ यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि वह सूरज की परा-बैंगनी किरणों से रक्षा करते हैं या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications