ओबामा के प्रतिनिधि रशद हुसैन 'सुपर 30' पहुंचे

हुसैन सुपर 30 के संचालक कुमार आनंद सहित आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों से मिले। उन्होंने कहा कि वह भारत में कई स्थानों पर गए और कई शिक्षण संस्थानों का दौरा किया परंतु 'सुपर 30' जैसा कोई शिक्षण संस्थान नहीं देखा।

गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों से मिलकर भावुक हो गए हुसैन ने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा को वह इस संस्थान के विषय में जरूर बताएंगे। उन्होंने कहा कि एक स्थान पर इतने तेजस्वी और कुशाग्र बुद्घि के विद्यार्थियों को देखना बड़ी बात है।

उन्होंने सुपर 30 के संचालक कुमार आनंद की भी तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी जगह पर कुछ अलग करना उनकी योग्यता को दर्शाता है। हुसैन ने कहा कि यहां आने के बाद लगता है कि यहां शिक्षा की पद्घति ही बदल गई है। यहां बिताए पलों को वह कभी नहीं भूल पाएंगे।

सुपर 30 थर्टी को मई में विश्व प्रसिद्घ पत्रिका 'टाइम' ने ' द बेस्ट ऑफ एशिया' नामक सूची में शामिल किया था। पत्रिका ने सुपर 30 को एशिया का सबसे अच्छा स्कूल घोषित किया।

सुपर 30 में 30 गरीब बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है। सुपर 30 की शुरुआत वर्ष 2003 में पटना में की गई थी।

पहले वर्ष 30 छात्रों में से 18 छात्रों ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की। उसके अगले वर्ष 2004 में 22 छात्र प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इसके बाद वर्ष 2005 में 26 छात्र, 2006 में 28 छात्र, 2007 में 28 छात्र और इसके बाद के वषरें में सभी 30 छात्र प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।

सुपर 30 गरीब बच्चों का ही नामांकन होता है और उनको मुफ्त शिक्षा दी जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+