बसरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शिया बहुल इलाके में सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय प्रशासन बिजली आपूर्ति करने में असफल रहा है।
बसरा में शनिवार शाम हुए विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई थी और 185 घायल हो गए थे।
रिपोर्ट के अनुसार शहर में बिजली सेवा बाधित होने की वजह से जनेरेटर चलाया जा रहा था। जनेरेटर पर क्षमता से अधिक बोझ डाले जाने से वह फट गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसी समय नजदीक ही एक कार बम विस्फोट भी हुआ।
गौरतलब है कि बगदाद से 550 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बसरा में भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ गई है। शहर में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहां सर्दी के मौसम में भी शहर की बिजली की मांग पूरी नहीं हो पाती।
जून में शहर में बिजली कटौती के विरोध में बड़े पैमाने पर फैली अशांति को रोकने के लिए पुलिस की गोलीबारी में दो लोग मारे गए और 15 से अधिक घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications