दिल्ली अग्निशन सेवा में 10 कारें शमिल होंगी
डीएफएस के निदेशक आर.सी. शर्मा के अनुसार छोटी कार की मदद से दुर्घटना स्थल पर पहुंचने में आसानी होगी।
शर्मा ने आईएएनएस से बताया, "डीएफएस में 10 इनोवा कारें शामिल की जाएंगी। इसकी मदद से दुर्घटना स्थल पर दो से तीन कर्मचारी बुनियादी उपकरणों के साथ पहुंच सकते हैं।"
शर्मा ने बताया कि प्रत्येक स्टेडियम में एक नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा और वहां तीन दमकल वाहन मौजूद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि विभाग 3 से 14 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications