राष्ट्रमंडल खेल : पंजीकरण करा रहे हैं रेस्तरां
इस कार्यक्रम की शुरुआत टीक्यूएस ग्लोबल मैनेजमेंट सिस्टम नाम की एक निजी कंपनी ने 'फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्डस अथॉरिटी ऑफ इंडिया' के सहयोग से की है।
'टीजीआईएफ', 'केएफसी' और 'पिज्जा हट' जैसे बड़े रेस्तरां और अंतर्राष्ट्रीय होटल समूहों ने पहले से ही इस कार्यक्रम के तहत पंजीकरण करा लिया है। जो बाकी हैं, वे अब इसके लिए कतार में हैं।
टीक्यूएस (दक्षिण एशिया) के उपाध्यक्ष एन.एस.बी. पांतुलू ने आईएएनएस से कहा, "इस कार्यक्रम के तहत रेस्तरां को खाने के परीक्षण, स्टाफ के प्रशिक्षण, ऑडिटिंग और परामर्श जैसी प्रक्रिया से गुजरनी होगी। इन रेस्तरां में जाने वाले ग्राहक अगर खाने से बीमार पड़ते हैं तो उनका बीमा कराया जाएगा।"
इस कार्यक्रम की शुरुआत खेलोंे के दौरान राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय मानक का खाना उपलब्ध कराने के मकसद से की गई है। इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराने की शुल्क 50,000 रुपये प्रति वर्ष है।
राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3-14 अक्टूबर के बीच होना है। इसमें 71 देशों के खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे। इस दौरान नई दिल्ली में 10,000 से अधिक विदेशी और 100,000 से अधिक स्थानीय पर्यटकों के पहुंचने के आसार जताए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications