बिहार में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कुरैशी
निर्वाचन विभाग के अनुसार रविवार की शाम चुनाव आयोग का दल मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चुनाव आयोग का यह दल बारी-बारी से मिलेगा और इस दौरान उनकी समस्याएं सुनेगा।
दूसरे दिन सोमवार की सुबह चुनाव आयोग के अधिकारी सभी जिले के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करेंगे। शाम को राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चुनाव आयोग की टीम बैठक करेगी। इस दौरान चुनाव आयोग का दल प्रमंडलीय आयुक्तों और पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी) से भी मुलाकात करेगा।
निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक चुनाव आयोग इस दौरान मतदाता पहचान पत्र की तैयारियों की भी जानकारी लेगा और समीक्षा करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications