लड़की के पेट से निकला 700 ग्राम बालों का गुच्छा
करीब सात साल से यह लड़की अपने बाल, खिलौनों के छोटे टुकड़े, मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े और सीमेंट जैसी चीजें खा रही थी। चिकित्सकों ने इस लड़की को 'ट्राइकोफेगी' नामक मानसिक बीमारी से पीड़ित बताया है।
गैन्डल्फो अस्पताल के बाल शल्य चिकित्सा विभाग की प्रमुख एना रोसी ने कहा, "इस बच्ची का कुछ और अस्पतालों में इलाज हुआ था लेकिन वहां पूरी जांच नहीं की गई थी।"
उन्होंने कहा कि हमें इस लड़की में कम वजन, बाल झड़ने और पेट में असामान्य उभार के लक्षण देखकर पेट में ट्यूमर होने का संदेह हुआ था लेकिन हमें इतने बड़े बालों के गोले की आशंका नहीं थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications