मध्य प्रदेश के गांवों को मिलेगी 16 घंटे बिजली
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को हुई ऊर्जा विभाग की बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 6852 फीडरों में से 300 फीडरों का सेपरेशन किया जा चुका हैं। पहले चरण मे 1790 फीडरों का सेपरेशन किया जाना है जबकि दूसरे चरण में 2957 फीडरों का सेपरेशन किया जाना प्रस्तावित है। पहले चरण में 1834 करोड़ और दूसरे चरण में 2429 करोड़ रुपये किया जाएगा।
चौहान ने ऊर्जा परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने, लोड फैक्टर में सुधार व फीडर सेपरेशन का काम जल्दी पूरा करने की हिदायत दी है। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 13 बिजली घरों का निर्माण किया जाना है जो 12 दिसंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications