मप्र में उमस ने मुश्किल बढ़ाई
पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं जोरदार बारिश राहत दिला रही है। वहीं बुंदेलखंड में बारिश के कम मेहरबान होने के कारण उमस बेचैन कर देने वाली है। पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल मे 4़ 4 मिलीमीटर व इंदौर में 24़ 6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी मामूली बारिश दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने के कारण गर्मी का असर बना हुआ है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के जबलपुर, इंदौर , भोपाल और होशंगाबाद संभाग के कुछ जिलों में आने वाले 24 घंटों में बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications