1 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में पुलिस ने रविवार को विद्याराम गंगवार (35) को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। गंगवार मूल रूप से बरेली का निवासी है और हरदोई में एक मेडिकल क्लीनिक चलाता है।
सदर बाजार थाना प्रभारी भगवान सहाय ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, "गंगवार शहर में मौजूद किसी ग्राहक को हेरोइन की आपूर्ति करने आया था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"
सहाय के मुताबिक गंगवार ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि वह पिछले कई सालों से इस धंधे में लिप्त है। राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तराखण्ड तथा दिल्ली में मौजूद अपने ग्राहकों को मादक पदार्थो की आपूर्ति करता था।
सहाय ने कहा कि पकड़े गए तस्कर के संबंध मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त किसी अंतर्राज्यीय गिरोह से हो सकते हैं। गंगवार से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications