ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे में 2 नक्सली गिरफ्तार
झारग्राम के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस संत्रास विरोधी जन साधारण कमेटी (पीसीएपीए) के नेता तपन महतो और अल्ताफ हुसैन को झारग्राम इलाके से गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रेल हादसे मामले में महतो और हुसैन सहित आठ लोगों के बारे में सूचना देने के लिए 5.5 लाख रुपये के इनाम की घोषण कर रखी थी।
झारग्राम में नक्सलियों द्वारा कथित तौर पर रेल ट्रैक के एक हिस्से को नुकसान पहुंचाए जाने के बाद मुंबई की ओर जाने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications