दिल्ली का फूल बाजार बना रहा है कमाई के रिकॉर्ड

यहां स्थित हनुमान मंदिर फूल बाजार में कारोबार सुबह पांच बजे शुरू होता है और सुबह नौ बजे तक कामकाज लगभग खत्म हो जाता है लेकिन इतने समय में ही यहां लाखों रुपये का कारोबार हो जाता है।

दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास कार्पोरेशन काफी हाऊस के पास स्थित फूल बाजार देश का सबसे बड़ा थोक फूल बाजार है। यहां से फूलों के अलावा फर्न, सजावटी वस्तुओं और खूबसूरत गुलदस्तों का भी कारोबार होता है।

यहां दुकान लगाने वाले रशीद हुसैन कहते हैं कि जब शहर सो रहा होता है तब अलसुबह वह अपनी दुकान खोल लेते हैं, इस समय ही फूलों के ऑर्डर आते हैं, फुटकर दुकानदार यहां एकत्रित होने लगते हैं।

एक अन्य दुकानदार रहमान अली कहते हैं, "नवंबर से मई के बीच मुख्य सीजन में हम पांच लाख रुपया महीना तक की कमाई कर लेते हैं।"

दुकानदारों के मुताबिक इस बाजार में फूलों की 200 किस्मों का व्यापार होता है।

जानकारों का कहना है कि यहां से हर माह लाखों रुपये के फूलों का करोबार होता है।

फूल बाजार संघ के उपाध्यक्ष अजय बरुआ कहते हैं, "हम रूस, नीदरलैंड, जापान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अन्य देशों में फूलों का निर्यात करते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+