भारत-चीन गठबंधन 21वीं सदी की बड़ी घटना : राव
समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन के कार्यक्रम 'डेविल्स एडवोकेट' में करन थापर को दिए साक्षात्कार में राव ने कहा कि समझदारीपूर्ण वार्ता दोनों देशों को अपने मुद्दों को सामने रखने में मददगार होगी। इससे इन मुद्दों पर जवाबदेही और समझदारी बढ़ेगी।
उन्होंने कहा, "मेरा विश्वास है कि भारत और चीन के संबंध 21वीं सदी की बड़ी घटना होंगे।"
उन्होंने कहा, "ये संबंध संवाद पर आधारित होंगे। हमारा इरादा इसे बुद्धिमानी और भरोसे से चलाने का है। इससे हम अपने हितों को हमेशा के लिए सुरक्षित कर रहे हैं।"
चीन में भारत की राजदूत रह चुकी राव ने कहा कि एशिया के दोनों देशों के बीच न केवल बहुआयामी, बहुक्षेत्रीय संवाद है वरन दोनों बहुपक्षीय मुद्दों पर एक दूसरे से परामर्श करते हैं।
उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय मोर्चे पर चीन के साथ बहुक्षेत्रीय संवाद है और वैश्विक बहुपक्षीय मोर्चे पर सहयोग के क्षेत्रों में वृद्धि हो रही है।
भारत और चीन के बीच वर्ष 1962 में युद्ध हो चुका है। इसके बावजूद दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़कर इस वर्ष के अंत तक 60 अरब डॉलर होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications