नेपाल के पूर्व नरेश का दामाद गिरफ्तार, रिहा

काठमांडू, 8 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र के दामाद राजबहादुर सिंह को पुलिस ने काठमांडू के एक नाइटक्लब से शराब पीने और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए हिरासत में लिया। राजबहादुर ने कुछ ही दिन पहले राजनीति में प्रवेश किया है।

राजबहादुर का विवाह वर्ष 2003 में ज्ञानेंद्र की बेटी राजकुमारी प्रेरणा से हुआ था। उनके साथ करीब 12 लोगों को एक पांच सितारा होटल के क्लब प्लेटिनम से हिरासत में लिया गया था, इनमें करीब छह महिलाएं थीं। पूर्व राजकुमारी इस मौके पर मौजूद नहीं थी।

सिंह इस क्लब के मालिक हैं और उन्होंने कानून के अनुसार मध्य रात्रि के बाद उसे बंद नहीं किया और पार्टी जारी रखी।

शनिवार रात करीब एक बजे पुलिस ने नाइटक्लब पर छापा मारा और सिंह को गिरफ्तार किया। उनके अधिकांश साथियों ने शराब पी रखी थी।

उन सभी को साधारण अपराधियों की तरह हथकड़ी लगाकर नजदीकी पुलिस थाने लाया गया और करीब सात घंटे तक बंद रखा गया। अंत में सुबह आठ बजे जब उन्होंने यह लिखकर दिया कि वे फिर कानून का उल्लंघन नहीं करेंगे तो उनको रिहा किया गया।

उनकी गिरफ्तारी के शीघ्र बाद पुलिस के पास पूर्व नरेश के दामाद को रिहा करने के लिए ताकतवर सहयोगियों के फोन आने लगे।

सिंह पिछले सप्ताह ही एक छोटी राजनीतिक पार्टी नेपाली जनता दल में शामिल हुए हैं। इस पार्टी के 601 सदस्यीय संसद में दो सदस्य हैं।

नेपाल में प्रधानमंत्री के चुनाव में नेपाली जनता दल ने माओवादी पार्टी के उम्मीदवार पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' का समर्थन किया। माओवादी पार्टी ने ही नेपाल में राजशाही का अंत किया था।

पाठकों ने अखबारों में लिखा है कि इसका उद्देश्य सिंह के व्यापार को निर्बाध गति से चलना सुनिश्चित करना है। राजा ज्ञानेंद्र के शासन काल में उनके कुछ व्यापारिक सौदे बहुत ही विवादास्पद रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+