अदानी एग्रीफ्रेश हिमाचल में 35 हजार टन सेब खरीदेगी
कंपनी के उप महाप्रबंधक संजय महाजन ने आईएएनएस से कहा, "हमने दो दिन पहले ही सेबों की खरीददारी शुरू की है। इस साल अच्छी क्वालिटी के सेबों का खरीददारी भाव 31 रुपये प्रति किलो है।"
इस साल सेबों की कीमत पिछले साल के मुकाबले 27 रुपये कम है। उन्होंने कहा, "पिछले साल हमने केवल नौ हजार टन सेबों की खरीददारी की थी क्योंकि उत्पादन बहुत कम हुआ था।"
अदानी एग्रीफ्रेश ने प्रदेश के किसानों से समझौते किए हैं। महाजन ने कहा, "हमनें करीब 10 हजार किसानों के साथ समझौता किया है इसलिए हम किसानों से सीधे ही फलों की खरीददारी करेंगे। इसके अलावा कुछ फल बाजार से खरीदे जाएंगे।"
प्रदेश में कंपनी के तीन स्टोर रामपुर, सैन्ज और रोहरू में हैं। इन स्टोर की भंडारण क्षमता 18 हजार टन है।
प्रदेश में सेबों की खरीदारी अब जोर शोर से शुरू हो गई है। रविवार तक यहां से सेबों के 60 लाख पेटियां बाहर भेजी जा चुकी हैं।
बागवानी विभाग के अनुमान के मुताबिक इस साल सेबों का उत्पादन बढ़कर तीन करोड़ पेटी हो जाएगी। पिछले साल करीब 1.4 करोड़ पेटी सेबों का उत्पादन हुआ था।
हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में से नौ में सेब उगाए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications