ब्रिटेन की दंपत्ति ने जीती 1.1 करोड़ पाउंड की लॉटरी
समाचार पत्र 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक रेडीकिन और उनकी पत्नी ने बुधवार रात को जैकपॉट राशि अपने नाम की। उनके हिस्से 11.178.334 पाउंड आया है। यह अप्रैल 2008 के बाद से लोट्टो पर जीती गई सबसे बड़ी रकम है।
रेडिकिन ने कहा, "हम अपने पूरे परिवार को पार्टी देंगे। इस रकम से हम अपनी जीवनशैली बदलेंगे। मैं हमेशा एक नई कार खरीदना चाहता था और अब मेरे उस सपने को पूरा करने का वक्त आ गया है।"
रेडिकिन ने हालांकि स्वीकार किया कि इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद वह तथा उनकी पत्नी स्तब्ध हैं। बकौल रेडिकिन, "लॉटरी जीतने के बाद मैं पत्ते की तरह थरथरा रहा था। मेरे मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे।"
" जैसे-तैसे मैने अपनी पत्नी को फोन करके यह खबर सुनाई तो उसे यकीन नहीं हुआ। उसने कहा कि मैं मजाक कर रहा हूं लेकिन मेरी आवाज से वह समझ गई कि मैं सच कह रहा हूं और उसने फोन पर ही मुझे शांत रहने की सलाह दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications