पाकिस्तान को संप्रभुता में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देगा अफगानिस्तान : राव

राव ने टेलीविजन चैनल सीएनएन-आईबीएन के कार्यक्रम 'डेविल्स एडवोकेट' में करन थापर से कहा, "अफगानिस्तान एक स्वतंत्र देश है। हाल में अफगान नेतृत्व से हुई मुलाकातों से हमें संकेत मिला है कि वे अपनी स्वतंत्रता और पिछले नौ वर्षो के दौरान हासिल उपलब्धियों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्साहित हैं।"

अफगान समस्या के हल में पाकिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद क्या अफगानिस्तान में पाकिस्तान का प्रभाव बढ़ेगा, इस सवाल के जवाब में राव ने उपरोक्त टिप्पणी की।

विदेश सचिव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय अफगानिस्तान के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, "वे वहां आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए मेरा मानना है कि वहां अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति को मजबूत करने की प्रतिबद्धता है।"

यह पूछे जाने पर कि पाकिस्तान समर्थित गुलबुद्दीन हिकमतयार और जलालुद्दीन हक्कानी जैसे मुजाहिदीन नेताओं के करजई सरकार में शामिल होने की संभावना को भारत किस तरह देखता है, राव ने कहा कि लंदन सम्मेलन में एक सीमा रेखा तय की गई थी। उनका इरादा इसका पालन करने और इस पर टिके रहने का था।

उन्होंने कहा, "यह सही है कि अफगान तालिबान में ऐसे समूह हैं जो पाकिस्तान के करीब हैं। मुझे विश्वास नहीं है कि अफगान सरकार ने उनको प्रशासन में शामिल करने का प्रस्ताव दिया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+